Skip to playerSkip to main content
  • 13 years ago
मुजफ्फरनगर दंगों में मुख्य आरोपी बनाए गए विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा का बीजेपी ने मोदी के मंच से सम्मान किया. पार्टी ने दोनों का सम्मान आगरा में हुई नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान किया. इन दोनों विधायकों को मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वहीं कल बरेली में मुलायम सिंह यादव ने अपनी रॅली में 2010 बरेली दंगों के आरोपी तौकीर रज़ा ख़ान का सम्मान किया.

अब यहाँ सवाल ये उठता है की क्या राजनीति का इंजन चालू रखने के लिए उसमे सांप्रदायिकता की आग ज़रूरी है?

क्या धर्म के नाम पर ही वोट बटोरे जा सकते है?

इसी मुद्दे पर देखते है हमारा खास कार्यक्रम "आज का मुद्दा"

Category

🗞
News

Recommended