11 साल पहले गुजरात ने जो दंगों के जख्म खाए उसकी टीस आज भी गुजरात के लोगों मे महसूस की जा सकती है, ये एक ऐसा मुद्दा है जो बार-बार नरेंद्र मोदी का भी पीछा करता रहा है.
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों के मामले में राहत मिली है। अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन अदालत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है। अदालत ने आज दंगा पीड़ित जाकिया जाफरी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए एसआईटी की रिपोर्ट को सही ठहराया है। अब दंगों में मोदी की भूमिका को लेकर कोई जांच नहीं की जाएगी। अदालत ने इस पर अपना फैसला 2 दिसंबर को सुरक्षित रख लिया था। एसआईटी की रिपोर्ट में मोदी समेत 58 अन्य को भी क्लीनचिट दी गई थी।
लेकिन सवाल यहा पर ये उठता है की नरेंद्र मोदी के लिए ये रहट कितनी बड़ी है? क्या क्लीन चिट से दंगों के दाग मिट पाएँगे?
देखें हमारा खास कार्यक्रम "आज का मुद्दा"