Skip to playerSkip to main content
  • 13 years ago
2014 के रंगमंच पर अपना सियासी जोहर दिखाने के लिए कलाकार तैयार हो चुके है. इसमे जो नाम सबसे आयेज चल रहा है वो है नरेंद्र मोदी. सभी सर्वे मोदी को साफ बढ़त दिखा रहे है पर मोदी को है भरोसा अपने अंकगणित का!

जी हाँ, मोदी अपने चुनावी अभियान में जिन राज्यों पर ज़्यादा ध्यान दे रहे है वो है उ. प्र., कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल. इस सभी राज्यों की ख़ासियत ये है की यहाँ लोक सभा की सीटें बाकी राज्यों से कहीं ज़्यादा है. मोदी को उत्तर और पश्चिम भारत में भरोसा है. लेकिन दक्षिण और पूर्व में बीजेपी का जनाधार ना के बराबर है. यहाँ अगर मोदी की जीत नही होती है तो यहाँ से उन्हे सहयोगी तलासने होंगे. इसी उम्मीद के तहत कर्नाटक में येदुरप्पा की वापसी हो या आंध्र प्रदेश के जगनमोहन रेड्डी की तारीफ या महाराष्ट्र में ठाकरे बंधु से यारी या फिर यूपी में चुनावी अभियान के सेनापति के रूप में अमित शाह की नियुक्ति या फिर बंगाल में गरजने के बावजूद भी ममता पर हमले से बचना. ये सब 272+ की रणनीति का हिस्सा हो सकती है.

इन्ही सब लोगो के सहारे मोदी शायद पीएम की गद्दी तक पहुचना चाह रहे है. इसी मुद्दे पर है हमारी खास पेशकश "आज का मुद्दा"

Category

🗞
News

Recommended