Skip to playerSkip to main content
  • 13 years ago
लोकसभा में आज उस वक्त शर्मनाक दृश्य देखने को मिला जब अलग तेलंगाना राज्य का बिल पेश होते ही इसका विरोध कर रहे सांसद एल राजगोपाल ने सदन में पेपर स्प्रे (काली मिर्च का पाउडर) का इस्तेमाल किया। सांसद एम.वेणुगोपाल ने सामने मेज पर लगा माइक उखाड़ लिया, हालांकि एक सांसद का आरोप है कि उन्होंने चाकू निकाला। पेपर स्पे की वजह से तीन सांसदों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में स्पीकर मीरा कुमार ने इस घटना के लिए 17 सांसदों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। लोकसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इसी मुद्दे पर देखिए हमारा खास शो 'आज का मुद्दा'

Category

🗞
News

Recommended