Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में नक्सली इलाके बस्तर में एक मोटर साइकिल एंबुलेंस इन दिनों काफी चर्चा में है. कच्ची सड़कों वाले इस इलाके में न तो अच्छी मेडिकल सुविधा है और न ही आवागमन का साधन. ऐसे में ये मोटर साइकिल एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. नारायणपुर के रहने वाले अजय ट्रैकरू इसी मोटर साइकिल एंबुलेंस से अपने ग्रामीण साथियों की सेवाएं कर रहे हैं.नारायणपुर के ग्रामीण इलाकों के लिए यह मोटर साइकिल एंबुलेंस शानदार और जानदार सवारी है. जंगल के अंदर के गांव जो तराई वाले इलाके में बसे हैं या फिर पहाड़ी इलाकों में हैं, वहां यह एंबुलेंस हर जगह पहुंच सकती है. इस मोटर साइकिल एंबुलेंस को खास तरीके से बयान गया है. इसे साइड कैरेज से जोड़ा गया है.

Category

🗞
News

Recommended