Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नई दिल्ली में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति रोड पर एक घंटे तक तड़पता रहा लेकिन उसकी मदद करने के लिए एक इंसान आगे नहीं आया। यहां तक कि बेहद असंवेदनशीलता दिखाते हुए एक व्यक्ति ने घायल के पास से उसका मोबाइल फोन भी चुरा लिया। उसे टक्कर मारने वाले टेम्पो ड्राइवर ने वापस आकर उसे देखा और बगैर पीसीआर कॉल किए वहां से भाग गया। पुलिस की गाड़ी भी वहां से होकर गुजर गई लेकिन उसे भी सड़क पर तड़पता हुआ घायल नहीं नजर आया। घायल व्यक्ति की वहीं मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर की है।

Category

🗞
News

Recommended