Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
केंद्र सरकार पर राज्यों के साथ भेदभाव और बजट आवंटन में पक्षपात बरते जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई दूसरे राज्यों के सांसद भी यही आरोप लगाते हुए केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो गए। जिसके चलते राज्यसभा को दो बार स्थगित करना पड़ा. फिलहाल राज्यसभा को तीसरी बार स्थगित कर दिया गया है। उधर वेंकैया नायडू ने कहा कि तिलक, तराजू और तलवार को जूते मारने वाली पार्टी हमें नसीहत न दें। बीते कुछ समय से देश में दलितों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दलितों पर हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. माया ने कहा था कि मोदी सरकार में दलितों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Category

🗞
News

Recommended