Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भारतीय खेल मंत्री विजय गोयल के दल से गुस्साये रियो ओलिंपिक के आयोजकों ने कहा है कि अगर उनके साथ गए लोगों ने अपना ‘आक्रामक और असभ्य’ व्यवहार बंद नहीं किया तो उनका मान्यता (एक्रिडेशन) कार्ड रद्द किया जा सकता है. रियो 2016 आयोजन समिति की महाद्वीपीय प्रबंधक सारा पीटरसन ने भारतीय दल प्रमुख राकेश गुप्ता को लिखे पत्र में कहा, ‘हमें आपके खेल मंत्री की कई रिपोर्ट मिली हैं जो स्थलों के मान्यता प्राप्त क्षेत्रों में उन लोगों के साथ घुसने की कोशिश कर रहे हैं जिनके पास मान्यता कार्ड नहीं हैं। इस पूरे मामले पर विजय गोयल ने कहा है कि मेरी जानकारी में हम सभी नियम और कानूनों का पालन कर रहे है। हम ओलंपिक भावना का सम्मान करते हुए अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े है।

Category

🗞
News

Recommended