Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
गाजियाबाद में बीच सड़क पर एके 47 से हुई फायरिंग में भाजपा नेता बृृजपाल तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए हैं। यह घटना मोदीनगर में घटी है। बृजपाल तेवतिया को नाजुक हालत में फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में भाजपा नेता के साथ-साथ उनके सिक्‍योरिटी गार्ड भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उनपर करीब 100 राउंड फायरिंग की गई। डाक्‍टरों के मुताबिक उन्‍हें कई गोलियां लगी हैं। तेवतिया पर हमला उस वक्‍त हुआ जब वह मुरादनगर के सुराना गांव में एक शोक सभा में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended