Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई सभी दलों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में विपक्ष ने कश्मीर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए विश्वास बहाली के कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा नागरिक इलाकों से आफ्स्पा को समाप्त करने सभी संबंधित पक्षों जिसमें अलगाववादी भी शामिल हैं, से वार्ता करने की भी मांग विपक्ष ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जम्मू-कश्मीर का ही भाग है।

Category

🗞
News

Recommended