Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
मैक्सिको से एक ऐसी खबर आई है जिसने सोशल मीडिया सहित तमाम जगहों पर हंगामा मचा रखा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस बार एक ऐसी चौंकाने वाली वीडियो वायरल हो रही है जिसमें जीसस क्राइस्‍ट की मूर्ति की बंद आंखें खुलती हुई नज़र आ रही हैं। हालांकि वीडियो की प्रमाणिकता अभी भी संदिग्ध है। गौरतलब है कि खुद के पैरानॉर्मल एक्‍सपर्ट होने का दावा करने वालीं इवान एश्‍कैमिला ने इस वीडियो को प्रमाणिक बताया है और कहा है कि इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। उनका दावा है कि 20 पैरानॉर्मल एक्‍सपर्ट्स और पादरियों ने हफ्तों तक इस वीडियो को देखा है और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि जीसस ने आंखें खोली थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैल्‍ट‍िलियो स्‍थ‍ित रोमन कैथोलिक चर्च ने इस वीडियो को खारिज करते हुए इसे देखने तक से इनकार कर दिया। दुनिया भर में बहुत सारे लोगों का मानना है कि इस वीडियो में एनिमेशन का इस्‍तेमाल करके ईसा मसीह को आंखें खोलते हुए दिखाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended