Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर निशान पर रही यूपी पुलिस अब सांसद का कुत्ता ढूंढेगी। जी हां कभी राज्य सरकार के मंत्री आजम खान की भैंस खोजने वाली यूपी की पुलिस अब अागरा से बीजेपी के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का पालतू कुत्ता खोजेगी। सासंद महोदय की पत्नी ने मृदुला कठेरिया ने सीधे एसपी सिटी के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। सांसद की पत्नी के मुताबिक उनके पास दो लैबरा डॉग है, जिनमें से एक का नाम कालू है तो दूसरे का भूरा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह से कालू लापता है और कालू के गम में अब भूरा ने भी खान-पीन छोड़ दिया है। अपने कुत्ते की हालत से घबराई सांसद जी की पत्नी ने तुरंत एसपी सिटी से फरियाद लगाई।

Category

🗞
News

Recommended