Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक निजी स्कूल पर राष्ट्रगान को इस्लाम विरोधी बताकर इसके गायन पर पाबंदी लगाने का मामला सामने आया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इस स्कूल का नाम मौलाना वलि मोहम्मद रेगिस्तान है। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। यह स्कूल बाड़मेर के 'पांडी की पार गांव' में स्थित है जहां पढ़ने वाले हिंदू छात्रों को कुरान पढ़ने के लिए भी दवाब डाला जाता था। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि यह कोई देश विरोधी मामला नहीं है, यहां राष्ट्रगान गाया जाता है लेकिन वंदेमातरम को लेकर कुछ विवाद है।

Category

🗞
News

Recommended