Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज नई दिल्ली में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल व विदेश सचिव एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद चीनी विदेश मंत्री ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। सुषमा और पीएम से मुलाकात के बाद चीन और भारत के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक में भारत और चीन के बीच क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत हुई।

Category

🗞
News

Recommended