Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
राजधानी दिल्ली के रंगपुरी इलाके में झाड़ियों से एक बच्ची की लाश मिली है। इस बच्ची की उम्र 6 साल बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी साउथ वेस्ट आरपी उपाध्याय ने बताया है कि पुलिस को घटना स्थल से बच्ची के कपड़ों से भरा बैग व कब्र के लिए गड्ढा भी मिला है। इस साथ ही एक बैग मिला है जिसमें बच्ची के पांच से छ जोड़ी कपड़े है। पुलिस ने इसके अलावा लाश के पास से कुछ कागजात भी मिले है। जिससे बच्ची को पहचानने की कोशिश की जा रही है। मौके पर सीएफएसएल की टीम पूरे इलाके में सर्चिंग कर रही है। डाक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को कोई एक्सटर्नल इंजरी नहीं हुई है।

Category

🗞
News

Recommended