Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
75 साल से उपर के नितिगत दायरे में आने के बाद मंत्री पद से हटाए गए एमपी के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। राजधानी में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली कांग्रेस विधायक आरिफ अकील की पैगाम ए मोहब्बत रैली में वे शामिल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। रैली का उद्घाटन करते वक्त उन्होंने कांग्रेस का झंडा हाथ में थाम रखा था।उनकी यह तस्वीरें कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस मामले पर बवाल बढ़ा तो वरिष्ठ बीजेपी नेता ने आज कैमरे पर आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वो स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। उन्होंने झंडे पर गौर नहीं किया था लेकिन जब गौर से देखा तो वापस कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended