Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना शहर में एक प्रदर्शन रैली से घर लौट रहे 20 दलितों के एक समूह पर समतर गांव के पास भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें आठ दलित गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई. पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का लाठी चार्ज भी किया. हालांकि पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी मदद के लिए कुछ नहीं किया. पीड़ितों का दावा है कि हमलावर समतर गांव के निवासी हैं. वे लोग पिछले महीने ऊना में दलितों की पिटाई करने की घटना को लेकर गिरफ्तार हुए 12 लोगों का 'बदला' लेना चाहते थे।

Category

🗞
News

Recommended