Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक विधायक की दबंगई देखने को मिली है। यहां एक विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को उन्हीं के ऑफिस में सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। विधायक के इस थप्पड़ कांड को वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ये घटना रायगढ़ जिले में डिप्टी कलेक्टर के ऑफिस की है। थप्पड़ मारने वाले विधायक की पहचान सुरेश लाड के रूप में हुई है। सुरेश करजट विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। जबकि पीड़ित डिप्टी कलेक्टर का नाम अभय कालगुतकर बताया जा रहा है और वो भूमि अधिग्रहण के प्रभारी हैं।

Category

🗞
News

Recommended