Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जिस आतंकी बुरहान वानी की हत्या के खिलाफ पूरा कश्मीर 40 दिनों से जल रहा है, जगह-जगह प्रदर्शन और हमले हो रहे है। उसी आतंकी के गढ़ में भारतीय सेना के इस जवान ने पाकिस्तान के झंडे को उतारकर तिरंगा फहरा दिया। जी हां हम आपको जो तस्वीरें दिखा रहे है वो कश्मीर का कंधार कहे जाने वाले त्राल की है। यहां के एक मोबाइल टावर पर पाकिस्तान का झंडा लगा था लेकिन भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल के एक जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस झंडे को हटा कर वहां तिरंगा फहरा दिया। जिस समय ये जवान टावर पर चढ़ा था, उस समय पूरे इलाके में पाकिस्तान समर्थक जुलूस निकल रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended