Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
रियो में खुला खाता..साक्षी ने दिलाया भारत को ब्रॉन्ज..कुश्ती में किया कमाल..ये तस्वीरें आपको गर्व का अहसास कराएंगी..रियो में लहराता तिरंगा..शान से दोनों हाथ उठाकर खड़ी भारत की ये बहादुर बेटी..ये जश्न है जीत का जिसने सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों को झूमने पर मजबूर कर दिया..
58 किलोग्राम कैटगरी में साक्षी मलिक ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया और इसी के साथ 12 वें दिन खेलों के महाकुंभ में भारत खाता खोलने में कामयाब रहा। साक्षी ने फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 के अंतर से हराया..एक वक्त साक्षी 0-5 से पीछे चल रहीं थी लेकिन दूसरे राउंड में साक्षी ने शानदार वापसी करते हुए इस अंतर को 4-5 तक पहुंचा दिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Category

🗞
News

Recommended