Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
देश की जीवनदायिनी गंगा नदी इन दिनों खतरे का सबब बन रही है। गंगा नदी बीते एक हफ्ते से अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गंगा नदी इलाहाबाद के साथ ही वाराणसी में भी खतरे का निशान पार कर चुकी है। वाराणसी में गंगा नदी के लिए खतरे का निशान 71.26 मीटर है। गंगा नदी यहां पर 71.51 मीटर पर बह रही है। अभी भी इसके जलस्तर में प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर से वृद्धि जारी है।

Category

🗞
News

Recommended