Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भारत ने पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जो नौ पते बताए थे, उनमें से तीन पते गलत हैं। इन पतों को सूची से हटा दिया गया है। हालांकि भारत की ओर से उपलब्ध करवाए गए छह अन्य पतों को संशोधित नहीं किया गया है। पाकिस्तान में दाऊद के ठिकाने बताने वाली यूएन पैनल की रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार को पहले से ही इस बात की जानकारी है। भारत ने एक डोजियर में इन नौ पतों का उल्लेख करते हुए कहा था कि दाऊद इन स्थानों पर अक्सर आता है। सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने दाऊद से जुड़ी इस जानकारी में कल संशोधन किया।

Category

🗞
News

Recommended