Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भारत की नौसेना में शामिल होने वाली स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ा डाटा ऑस्ट्रेलिया में लीक हो गया है। पनडुब्बी से जुड़े करीब 22 हजार पेज का दस्तावेज सामने आने से नौसेना में खलबली मची हुई है। इस मामले पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि हमने नेवी चीफ से पूरी मामले की जानकारी मांगी है, उन्होंने कहा कि मेरी समझ में ये हैकिंग का मामला लगता है। भारत की संवेदनशील स्कॉर्पियन पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं से जुड़े दस्तावेजों के लीक होने की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दी है। ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द ऑस्ट्रेलियन' के मुताबिक लीक हुए दस्तावेजों में कुल 22,400 पेज हैं।

Category

🗞
News

Recommended