Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
भारत ने गुरुवार को दोहराया कि वार्ता सिर्फ सीमा पार से चलाई जा रही आतंकी गतिविधियों को लेकर होनी चाहिए। भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने पाकिस्तानी समकक्ष एजाज अहमद चौधरी को इस बारे में नया पत्र लिखा है। हालांकि, भारत की तरफ से भेजी गई दूसरी चिट्ठी के फौरन बाद पाकिस्तान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने भारतीय विदेश सचिव की तरफ से भेजी गई चिट्ठी के बाद फौरन प्रतिक्रिया में कहा कि कश्मीर में अत्याचार की वजह से 80 लोगों की मौत हो चुकी है और पांच हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। ऐसे में हमारा ये मानना है कि इस समस्या का समाधान सिर्फ बातचीत से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान में कभी बातचीत होगी तो कश्मीर अहम मुद्दा होगा।

Category

🗞
News

Recommended