Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नंदलाल के आगमन की तैयारियों को लेकर द्रोणनगरी कृष्णमय हो गई है। घर-घर में कन्हैया की तैयारियां जोरों पर हैं। देहरादून के गीताभवन मंदिर में मेघदूत संस्था की ओर से कृष्णावतार नाटक का शानदार मंचन किया गया। कहीं राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां मनमोहन रहीं थी तो कहीं कृष्ण रासलीला भक्तों को झूमने पर मजबूर रही थी। मंदिरों में आयोजित भजन संध्या में भी कृष्ण प्रेम में चूर होकर श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। कान्हा का बाल रूप मन को आनंदित करने वाला था। शाम से लेकर देर रात मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

Category

🗞
News

Recommended