Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाले पोलैंड के चक्का फेंक खिलाड़ी पिओत्र मालाचोवस्की ने कैंसर से पीड़ित तीन साल के एक बच्चे के इलाज के लिए इस हफ्ते अपना पदक नीलाम कर दिया। विश्व चैंपियन मालाचोवस्की ने फेसबुक पेज पर लिखा, 'मुझे आंख के कैंसर से जूझ रहे तीन वर्षीय ओलेक सिमेंस्की की मां का पत्र मिला था। ओलेक दो साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और न्यूयॉर्क में इलाज ही उनकी उम्मीद है। मैंने गोल्ड मेडल के लिए रियो में संघर्ष किया 'मैं सभी से निवेदन करूंगा कि दुनिया में उससे ज्यादा महत्वपूर्ण चीजें भी है। यदि आप मेरी मदद करेंगे तो मेरा यह रजत पदक ओलेक के लिए स्वर्ण पदक से भी ज्यादा कीमती साबित होगा। मैं इस नीलामी के दौरान एकत्रित की जाने वाली सारी राशि इस बच्चे के इलाज में लगा दूंगा।'

Category

🗞
News

Recommended