Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान, भारत से बातचीत करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत करना चाहता है और कश्मीर मसले का हल वहां के लोगों के उम्मीदों के मुताबिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमने बातचीत के लिए प्रयास किए है, लेकिन यह सफल नहीं पाया है। वहीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "ये बात पुरानी हो गयी है।"

Category

🗞
News

Recommended