Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक "आपत्तिजनक" सीडी मिलने के बाद मंत्री संदीप कुमार को पद से हटा दिया। लेकिन इस कांड से शुचिता की राजनीति का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी विपक्षियों के साथ-साथ पार्टी से निकाले गए नेताओं के भी निशाने पर आ गई है। इस मामले के सामने आने के बाद पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि आप के दूसरों नेताओं के खिलाफ भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं, लेकिन केजरीवाल जी कार्रवाई नहीं करते है। उन्होंने कहा कि जब किसी के खिलाफ सबूत मीडिया में आ जाते है सभी कार्रवाई की जाती है। योगेंद्र यादव ने कहा कि ये पार्टी किसी भी पार्टी से अलग नहीं है।

Category

🗞
News

Recommended