Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के बर्खास्त कैबिनेट मंत्री ने आज मीडिया के सामने आकर सफाई दी। उन्होंने साफतौर पर खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे खिलाफ साजिश की गई है। सेक्स सीडी में मैं हूं ही नहीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हो रही है। महिला बाल कल्याण मंत्री के पद से बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार ने मीडिया के सामने दलित कार्ड खेलने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुझे दलित होने के कारण फंसाया जा रहा है। सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक ने कहा कि सेक्स सीडी की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीडी में दिखने वाला शख्स मैं नहीं हूं। जो सीडी में दिख रहा है वह पतला है, जबकि मेरा वजन ज्यादा है।

Category

🗞
News

Recommended