Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
दिल्ली की सुल्तानपुर माजारा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी ने दिल्ली और देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। आज संदीप कुमार खुद कैमरे के सामने आए और उन्होंने इस सीडी कांड को जांच का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वो दलितों में बाल्मिकी समाज से है इसलिए वो लोगों की आंखों की किरकिरी बने हुए है। उधर इसी विधानसभा से कई बार विधायक रह चुके कांग्रेस के कद्दावर नेता और बाल्मिकी समाज से ताल्लुक रखने वाले जयकिशन ने संदीप के बारे में क्या कहा आपको भी सुनें।

Category

🗞
News

Recommended