Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
आज ट्रेड यूनियनों एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल है। बैंकिंग, सार्वजनिक परिवहन और टेलीकॉम जैसी सुविधाओँ पर हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों को तमाम सेवाएं पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाने का आदेश दिया है। हड़ताल का असर देश के लगभग सभी शहरों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली , कोलकाता, वाराणासी, पटना सभी जगह बाजारों, दुकानों और बैंकिंग सेक्टर में हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली स्थिति केंद्रीय अस्पताल आरएमएल की नर्सों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

Category

🗞
News

Recommended