Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
विविधताओं से भरे इस भारत देश में न जाने कितनी प्रतिभाएं छिपीं हैं और कई बार प्रोत्साहन के अभाव में ये प्रतिभाएं गुमनामी में ही खो जाती हैं। दिल्ली में नांगलोई के रहने वाले विनोद कुमार चौधरी का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है..विनोद ने दो बार गिनीज़ बुक वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है..पहला रिकॉर्ड कंप्यूटर के 103 शब्दों को 46.30 सेकंड में अपनी नाक से टाइप करने का और फिर आंख में पट्टी बांधकर 6.71 सेकंड्स में सबसे तेज़ कंप्यूटर टाइपिंग करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Category

🗞
News

Recommended