Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
यूं तो पाकिस्तान में पठानों पर बहुत से जोक्स बनते है वहां से पठानों पर फनी वीडियोज भी आते रहते है। लेकिन आजकल सोशल मीडिया में पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर सिक्योरिटी चैक पोस्ट में 31 अगस्त 2016 का सीसीटीवी फुटेज है। इस वीडियो में चेक पोस्ट पर पाक पुलिसकर्मी आने जाने वालों को जांचते दिख रहे है, इसी दौरान चैक पोस्ट में एक पठान कंधे पर बैग लिए सीधे अंदर चला आता है। इतने पर इस पोस्ट पर तैनात सिपाही इस पठान को स्कैनिंग मशीन में समान रखने की ओर इशारा करता है। लेकिन ये क्या..? ये पठान तो खुद उस मशीन में बैठक कर आ गया। पठान की इस हरकत को देखकर इस सिक्योरिटी पोस्ट में मौजूद सभी लोगों ने हैरानी के साथ जोर से ठहाका लगाया।

Category

🗞
News

Recommended