बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ नारे के बीच कानपुर से ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जो किसी सदमें से कम नहीं है। आरोप है कि एक महिला ने अपनी जेठानी के 18 दिन के बच्चे को अस्पताल के दूसरी मंजिल से सिर्फ इसलिए नीचे फेंक दिया क्योंकि खुद उसके पास कोई बेटा नहीं था। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हास्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने से महिला की पोल खुल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।