Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
महाराष्ट्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विधायक अपनी मौजूदगी में एक किशोर को लड़की से पिटवाते है जिसे परेशान करने का आरोप इस किशोर पर लगा था। ये वीडियो महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक जितेंद्र अवहाड़ के कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग विधायक कार्यालय में किशोर को पीटती लड़की को उकसा रहे हैं। वीडियो में एक जगह विधायक खुद भी दिख रहे है। ये सब कुछ उनकी मौजूदगी में हो रहा है। यह वीडियो सोमवार शाम को रिकॉर्ड किया गया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा कि यह नाबालिग लड़की जितेंद्र अवहाड़ के पास मदद के लिए पहुंची थी। पुलिस ने किशोर के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि विधायक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Category

🗞
News

Recommended