Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नई दिल्ली स्टेशन पर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री जिस वक्त पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ रहे थे उसी दौरान प्लेटफॉर्म पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुंच गई और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगी। पुलिस और आरपीएफ ने किसी तरह प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोका। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे सुनियोजित बताया। वहीं बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने इसे महिलाओं का रोष करार दिया।

Category

🗞
News

Recommended