Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा है कि अगर बीजेपी के साथ गठबंधन का एजेंडा राज्‍य में लागू नहीं हो पा रहा हो तो महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए। बेग इस बात को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं कि सत्तारूढ़ पीडीपी लोगों के गुस्‍से का सीधा निशाना बन रही है। जुलाई में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से कश्‍मीर घाटी में जारी हिंसा और प्रदर्शनों में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों अन्‍य घायल हुए हैं।

Category

🗞
News

Recommended