Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
दिल्ली के हौजखास इलाके में आम आदमी पार्टी के एमएलए सोमनाथ भारती के खिलाफ मारपीट और उपद्रव फैलाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को सोमनाथ भारती अपने समर्थकों के साथ एक जेसीबी मशीन लेकर एम्स पहुंच गए और बाउंड्री वॉल पर लगी फेंसिंग हटाने लगे. जब वहां मौजूद गार्डों ने उन्हें बताया कि ये सरकारी संपत्ति है और यहां इस तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकती है, तो सोमनाथ और उनके समर्थकों ने गार्डों के साथ मारपीट की। लेकिन अब हम आपको स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती के मुंह से पूरा वाकया बताते है।

Category

🗞
News

Recommended