Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जेल से छूटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में मो.शहाबुद्दीन के बयान से तिलमिलाए जदयू ने अपनी सहयोगी राजद को पहली बार तल्ख लहजे में चेतावनी दी है। पार्टी नेता विजेंद्र यादव ने कहा है कि गठबंधन चलाना सबकी जिम्मेदारी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने पार्टी नेताओं को बयानबाजी से रोकें। अगर इसमें कोई दिक्कत है तो सब लोग अपनी जिम्मेदारी तय कर लें।इस बयान को महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद के लिए कड़ी नसीहत के रूप में देखा जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended