Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
दो राज्यों के बीच कावेरी के जल विवाद पर उच्चतम न्यायालय की तरफ से दिए गए फैसले के बाद जो प्रदर्शन की चिंगारी भड़की वह शांत होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरू के केपीएन बस डिपो में खड़ी 20 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। स्थिति की भयावह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे उसके बावजूद वो सारे इंतजाम उन प्रदर्शनकारियों के सामाने नाकाफी दिख रहे हैं। इसके साथ ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कावेरी जल विवाद पर कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी है।

Category

🗞
News

Recommended