Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
चेन्नई पुलिस ने लॉ के एक छात्र को नशे की हालत में करोड़ों की पोर्श कार से एक ऑटो ड्राईवर को रौंदने के जुर्म में अरेस्ट किया है। ये हादसा आज सुबह का है, जब नशे की हालत में छात्र अपनी लग्जरी पोर्श कार लेकर पार्किंग एरिया में घुस गया और 12 ऑटो को रौंद डाला, जिसमें एक ऑटो ड्राईवर की मौके की मौत पर हो गई और तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र की उम्र मात्र 22 साल है और वो एक संपन्न घर से संबंध रखता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पार्किंग एरिया में खड़ी ऑटो में काफी ड्राईवर्स अपनी ऑटो में बैठे आराम कर रहे थे, तभी छात्र अपनी कार लेकर पार्किंग एरिया में घुस गया।

Category

🗞
News

Recommended