Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना मुख्यालय में हुए आतंकी हमले में अब तक 18 जवान शहीद हो चुके है। इस हमले में कई जवान घायल भी हुए है। देशभर में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जा रही है साथ ही केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवाजें भी बुलंद हो रही है। ऐसे में उड़ी हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार भी चारों तरफ से घिरी है। विपक्ष ही नहीं सरकार की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने भी सरकार के इस हमले को लेकर घेरा है। शिवसेना ने कहा कि मोदी जी कांग्रेस के शासन के वक्त पाकिस्तान को लेकर उठाए जाने वाले जिन कदमों की आलोचना करते थे आज खुद भी उसी राह पर चल रहे है। उधर सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस पर क्या कहा आप भी सुनें।

Category

🗞
News

Recommended