Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
उड़ी आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में मुंबई छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। एमएनएस के अल्टीमेटम के 24 घंटे बीत चुके है। एमएनएस चित्रपट सेना के नेता अमेया खोपकर ने कहा कि 24 घंटे बाद यदि कोई भी पाकिस्तानी कलाकार मुंबई में दिखा तो उसे एमएनएस अपने तरीके से बाहर निकालेगी। एमएनएस ने पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने वाले प्रोडक्शन हाउस, प्रोड्यूसर्स व निर्माता कंपनियों को भी धमकी दी है। उधर इस मामले पर जब राज्य में सत्ताधारी बीजेपी की नेता शाइना एनसी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एमएनएस केवल खबरों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देती है। यदि किसी भी व्यक्ति ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended