Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दो थानों की पुलिस के सामने इंसानी शव के साथ ऐसा सुलूक हुआ, जिसे देख इंसानियत भी कराह उठी। दरअसल हरगांव इलाके में करीब तीन दिन पहले एक युवक ने सरायन नदी में छलांग लगा दी थी, जिसका शव गुरुवार को हरगांव के सधुवापुर गांव के निकट नदी में पेड़ की डाल से फंसा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना पर थाने के एसआइ मतीन खां, आरक्षी अरविंद कुमार चंदेल, होमगार्ड ओमप्रकाश व इमलिया सुल्तानपुर थाने की चौकी काजी कमालपुर प्रभारी राहुल शर्मा मय हमराही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव निकालने के ओजहदपुर गांव के लोगों को बुलाया गया। पुलिस ने उसमें हाथ लगवाना बेहतर नहीं समझा और शव को रस्सी के सहारे जमीन पर घसीटा गया। इस दौरान तमाशबीन बनी पुलिस का एक सिपाही पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल से बनाता रहा। शव को निर्दयता के साथ घसीटे जाने का वीडियो जब वायरल हुआ तो अधिकारियों ने दारोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच सीओ सदर को सौंप दी है ।

Category

🗞
News

Recommended