Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
इस्लामाबाद में नवंबर में होने जा रहे दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) शिखर सम्मेलन में भारत के भाग नहीं लेने के फैसले को बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भूटान का समर्थन मिला है। सूत्रों के मुताबिक इन देशों ने भी सम्मेलन में शिरकत नहीं करने का निर्णय किया है। सूत्रों ने बताया कि सार्क के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को भेजे संदेश में बांग्लादेश ने कहा, हाल के दिनों में जिस तरह की घटनाएं घटी हैं, उस माहौल में हम किसी सार्थक परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। अफगानिस्तान और भूटान ने भी यही वजह बताते हुए सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सार्क सम्मेलन का इस साल कई देशों द्वारा बहिष्कार किए जाने से पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारत की कोशिशों को बल मिला है।

Category

🗞
News

Recommended