Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
बिहार के कटिहार सदर अस्पताल के बाहर कुछ लोग शव को कपड़े में बांधकर प्लास्टिक के बोरे में भरकर दोनों हाथों से टांगे हुए पैदल लेकर जा रहे थे। यह नजारा देखकर लोगों की नजरें थम गईं। आस-पास जाने वाले लोग बार-बार पूछ रहे थे बोरे में क्या है? ढोकर ले जाने वाले परिजन के यह कहने पर कि इस बोरे में इंसानी देह है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे हैं। दरअसल दो सप्ताह पहले आई बाढ़ में कुर्सेला के बालू टोला में सिन्टू साह नाम का युवक गंगा नदी में डूब गया था। 25 सितम्बर को सिन्टू का शव परिजनों को मिला तो वे उसे लेकर सदर अस्पताल आए, लेकिन पूरे दिन चक्कर लगाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि शव को भागलपुर ले जाइए, यहां शव वाहन नहीं है। इसके साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि शव को परिसर से तत्काल उठाओ।

Category

🗞
News

Recommended