Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज सुबह केदारनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। सुबह करीब साढ़े सात बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपेड से उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।केदारनाथ पहुंचने पर मंदिर के पीछे बने हेलीपैड पर मंदिर समिति की ओर से 11 ब्रह्मकमल देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। हेलीपैड से एटीवी वाहन के जरिये वह केदारनाथ मंदिर में भोले बाबा के दर्शन को गए। केदारनाथ मंदिर पहुंचने पर महामहिम को तीर्थ पुरोहित ने वेदपाठियों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। बाबा भोलेनाथ के दर्शन को आए महामहिम ने मंदिर की परिक्रमा भी की। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ राज्य के सीएम हरीश रावत और व राज्यपाल केके पाल भी मौजूद रहे। केदारघाटी में आज मौसम भी अनुकूल रहा चटख धूप खिली है।

Category

🗞
News

Recommended