Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
मराठियों की रैलियों पर शिवसेना के मुखपत्र में छपे एक कार्टून से उठे विवाद के बाद कार्टूनिस्ट श्रीनिवास प्रभुदेसाई ने अखबार के पहले पन्ने पर माफीनामा छापा है। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हर तरफ से विरोधी स्वर उठने और शिवसेना के एक कार्यालय पर विगत दिवस पत्थरबाजी होने के बाद सामना ने माफी मांग ली है। कार्टूनिस्ट प्रभु देसाई ने अपने माफीनामे में बुधवार को कहा कि मेरे कार्टून से मराठा समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे अपने इस कदम पर पछतावा है क्योंकि मेरा कतई ऐसा इरादा नहीं था।

Category

🗞
News

Recommended