Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
हरियाणा के करनाल में एक टीचर की क्रूरता का सामने आई है। यहां एक कोचिंग टीचर अपने यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बेरहमी से पीटता है। बताया जा रहा है कि जिन-जिन छात्र छात्राओं को कोचिंग टीचर ने पीटा है उनके नंबर कम आए थे। उनमे से कई ने होमवर्क नहीं किया था। टीचर की बेरहमी का मामला बुधवार (28 सितंबर) को सामने आया। टीचर जब छात्र-छात्राओं को मार रहा था तभी कोचिंग के ही एक बच्चे ने उसका वीडियो बना लिया था जिससे उसकी कलई खुल गई। जब उससे पूछ गया कि वो ऐसा क्यों करता है तो उसने कहा कि कई अभिभावक मुझे छात्र छात्राओं को दण्डित करने के लिए कहते हैं ताकि उनके बच्चों के अच्छे नंबर आ सकें। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Category

🗞
News

Recommended