Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
बिहार की राजधानी पटना में आईजीआईएमएस से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने पटना के एक दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. छात्रों की दादागिरी इतने पर ही नहीं रुकी उन्होंने दरोगा की वर्दी फाड़ दी और उसे घसीटते हुए सड़क से कैंपस तक ले गए. पटना के शास्त्रीनगर थाने दरोगा अनिल कुमार ने मेडिकल छात्रों का बिना हेलमेट के चैकिंग के दौरान पकड़ लिया. जब एसआई अनिल कुमार ने छात्रों पर जुर्माना लगाना चाहा तो छात्र भड़क गए और दरोगा पर सरेआम टूट पड़े. कॉलेज के और छात्र वहां पहुंच गए और उन्होंने एसआई की जमकर पिटाई की. पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Category

🗞
News

Recommended